Kricketed

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट, हिंदी में


चैंपियन ने वहीं से शुरुआत की, जहाँ छोड़ा था

Match report · Sheffield Shield Round 1 · Junction Oval, Melbourne · 7–10 October 2026

In English: South Australia began their title defence by beating Victoria by an innings and 40 runs at the Junction Oval, a rematch of last season’s final. Ben Manenti (player of the match) and debutant Noah McFadyen (134) made maiden Shield centuries in a total of 508. Victorian debutant Harry Hoekstra top-scored with 45 and took 6/103.

साउथ ऑस्ट्रेलिया ने अपने ख़िताब के बचाव की शुरुआत ठीक वैसे ही की, जैसे पिछला सीज़न ख़त्म किया था: विक्टोरिया को हराकर। पिछले मार्च फ़ाइनल में जीत 56 रन से मिली थी। इस बार मेलबर्न के जंक्शन ओवल पर अंतर रहा एक पारी और 40 रन।

शेफ़ील्ड शील्ड क्या है? यह ऑस्ट्रेलिया का घरेलू फ़र्स्ट-क्लास टूर्नामेंट है, यानी भारत की रणजी ट्रॉफ़ी जैसा। छह राज्य टीमें चार दिन के मैच खेलती हैं, और यहीं से ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम के अगले खिलाड़ी निकलते हैं।

टॉस जीतकर साउथ ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाज़ी चुनी और विक्टोरिया 244 रन पर सिमट गई। डेब्यू कर रहे हैरी होक्स्ट्रा ने सबसे ज़्यादा 45 रन बनाए, जबकि हेनरी थॉर्नटन ने 51 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके बाद बेन मनेंटी और अपना पहला फ़र्स्ट-क्लास मैच खेल रहे नोआ मैकफ़ैडेन ने शील्ड में अपने पहले शतक जड़े। मैकफ़ैडेन ने 134 रन बनाए और साउथ ऑस्ट्रेलिया ने 508 रन का पहाड़ खड़ा कर दिया।

होक्स्ट्रा का डेब्यू बेहतर नतीजे का हक़दार था। बल्ले से रन बनाने के अलावा उन्होंने 27 ओवर में 103 रन देकर 6 विकेट लिए। लियाम ब्लैकफ़र्ड ने भी इसी मैच में डेब्यू किया, और युवा विक्टोरियाई टीम दूसरी पारी में सिर्फ़ 224 रन बना सकी।

मनेंटी प्लेयर ऑफ़ द मैच चुने गए। साउथ ऑस्ट्रेलिया 8.39 अंकों के साथ तालिका में सबसे ऊपर है, जबकि विक्टोरिया को सिर्फ़ 1.04 अंक मिले।

SCORES IN BRIEF
Victoria 244 (Hoekstra 45; Thornton 3/51) & 224
South Australia 508 (McFadyen 134; Hoekstra 6/103)
South Australia won by an innings and 40 runs

Scores from the official scorecard: cricket.com.au. Spotted an error? Email hitesh@kricketed.com and we will correct it with a dated note.

Leave a Reply